मुजफ्फर नगर, फरवरी 25 -- खतौली। बुधवार को एसीएमओ अजय कुमार ने सरकारी अस्पताल की टीम के साथ नगर के जैन नगर व भूड पर अवैध क्लीनिक पर छापेमारी कर सील की कार्रवाई की है। अजय कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से अवैध क्लीनिक के संचालन की शिकायत मिल रही थी। जिस पर सरकारी अस्पताल के डा. अवनीश कुमार, डा. शिवराज के साथ क्लीनिक पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। जांच में क्लीनिक का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। दोनों क्लीनिक अवैध पाए गए हैं। दोनों क्लीनिक पर सील की कार्रवाई की गई है। बताया कि नगर में इस तरह के अवैध क्लीनिकों की जांच को लेकर अभियान चलाया जायेगा। फोटो 151 अवैध क्लीनिक पर जांच पड़ताल करती टीम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.