देवरिया, जुलाई 30 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ अजीत कुमार सिंह ने बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उपचाराधीन आधा दर्जन क्षयरोगियों को गोद लेकर उन्हें पुष्टाहार किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से नियमित दवा लेने तथा पौष्टिक भोजन करने की अपील की।डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि क्षयरोग पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है। इसके लिए मरीजों को बिना किसी व्यवधान के चिकित्सकों की सलाह के अनुसार नियमित दवा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे मरीज शीघ्र स्वस्थ हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मानसी बीडीओ ने 10 टीबी मरीजों के बीच बांटा फूड बास्केट किट उन्होंने लोगों से अपील की कि ...