आजमगढ़, मार्च 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। कई वर्षों से जनपद में तैनात एसीएमओ डॉ. अरविंद चौधरी का सोमवार को शासन के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके खिलाफ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई अन्य लोगों ने जांच के नाम पर पैथालॉजी और क्लीनिक संचालक से धन उगाही करने का आरोप लगाते हुए शासन में शिकायत की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...