एसीएमओ की जांच में दो कर्मचारी गैरहाजिर
देवरिया, जून 11 -- बंजरिया बाजार,हिन्दुस्तान संवाद। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा तथा पकहां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण, साफ-सफाई व्यवस्था तथा कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया।पीएचसी पथरदेवा में तैनात वार्ड बॉय रवि कुमार तथा पीएचसी पकहां में कार्यरत स्वीपर निर्धारित ड्यूटी समय में अनुपस्थित पाए गए। दोनों कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर एसीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर कर्मचारियों की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान एसीएमओ ने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली तथा स्वास्थ्य कर्मियों को समय से उपस्थित होकर बेहतर स्वास्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.