बदायूं, जनवरी 8 -- बदायूं। जिला महिला अस्पताल परिसर में बुधवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा दोपहर में करीब सवा 12 बजे हुए है। शहर के प्रोफेसर कालोनी निवासी मयंक राठौर जिला महिला अस्पताल गए थे। वह गाड़ी लेकर जिला महिला अस्पताल की कैंटीन के पास पहुंचे थे कि सीएमओ कार्यालय की ओर से एसीएमओ लिखी गाड़ी ड्राइवर बैक करके ला रहे थे। पीछे कोहरा की भाप के चलते चालक गाड़ी को नहीं दे सके और पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान तेज धमाका हुआ और लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। इस हादसा में मयंक राठौर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसको लेकर काफी नोकझोंक हुई। सीएमओ कार्यालय के बाबू बाहर निकल आये और फिर दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...