उन्नाव, जनवरी 3 -- उन्नाव। प्रभारी सीएमओ डॉ. एच.एन. प्रसाद ने शनिवार को हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी वार्ड देखा, जहां डॉक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर बोर्ड नदारद मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड में गंदगी मिलने पर प्रभारी सीएमओ ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। इसके अलावा, एंबुलेंस में दर्द निवारक व खून रोकने वाला इंजेक्शन कम पाए जाने पर वॉयल की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस में पर्याप्त दवाएं और बेहतर रिस्पांस टाइम सुनिश्चित किया जाए। डॉ. प्रसाद ने बताया कि जांच में जो कमियां मिली हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में लापरवाही दोबारा मिली तो संबंधितों पर कार्रवाई...