हाथरस, जून 17 -- हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात एक एसीएमओ पर विभाग में लगी अनुबंधित गाड़ी को घरेलू काम-काज और प्रतिदिन अपने घर से मुख्यालय आने-जाने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद एसीएमओ की विभाग में काफी ज्यादा फजीहत हो गई है। आरोप है कि एसीएमओ बीते तीन साल से अनुबंधित गाड़ी का धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे थे। मामला सीएमओ के संज्ञान में आने बाद उन्होंने तुरंत ही एसीएमओ के यहां से अनुबंधित गाड़ी को हटाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग में जिला मुख्यालय से लेकर जिले के ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कई अनुबंध पर गाड़ी लगी हुई हैं। इन गाड़ियों का प्रयोग विभागीय अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में निरीक्षण किए जाने के साथ विभागीय बैठक और विभागीय योजनाओं को संचालित किए जाने के लिए किया जाता है। लेक...