नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा प्राधिकरण ने बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सीईओ ने मंगलवार को दो एसीईओ और एक ओएसडी के साथ बैठक कर अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत हो रहे अवैध निर्माण को गंभीरता से लिया जा रहा है। लगातार ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। अवैध निर्माण कराने के मामले में संलिप्तता सामने आने पर सोमवार को लेखपाल शुभम भारद्वाज को तत्काल प्राधिकरण से कार्यमुक्त कर शासन को कार्रवाई के लिए लिख दिया गया था। इसके लेखपाल सीमा यादव का वेतन रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने वर्ष 2024-25 में कुल 215912 वर्ग मीटर एवं 2025-26 में कुल 2393158 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्...