भदोही, अप्रैल 9 -- भदोही, संवाददाता। आल इंडिया कारपेट यार्न स्पिनर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन की ओर से शहर के रजपुरा कालोनी में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही एक दूसरे को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। अध्यक्ष रामानंद नेहरा ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व दिया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। काती कारोबारियों की समस्याओं से शासन एवं प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। साथ ही उसके निराकरण का पूरा प्रयास होगा। इसके अलावा संगठन की ओर से सामाजिक कार्यों को भी कराने का काम लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर अशोक जैन, हरि कोठारी, जयस जैन, प्रेम पुरोहित (उपाध्यक्ष), मनोज सुराना (संयुक्त सचिव) तथा सुशील कुमार नहाटा (महासचिव), कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर बोडा आदि रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.