भभुआ, मार्च 31 -- भभुआ। कैमूर की एसिड पीड़िता रुबिना बीबी को पटना न्यायाधीश के निर्देश पर 2 लाख रुपए का चेक दिया गया है। मंगलवार की दोपहर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शुभम सौरभ द्वारा बताया गया कि भभुआ के महिला थाना में तेजाब हमला मामले की एफआईआर दर्ज है। मोहनियां थाना क्षेत्र के बघिनी गांव निवासी आफताब अली की पत्नी रुबिना बीबी पर एसिड अटैक हुआ था। क्रिमिनल इन्ज्यूरी कंपनसेशन बोर्ड कैमूर की बैठक तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष के आदेश पर पीड़िता को पटना के ऊर्जा भवन में 2 लाख रुपए का चेक देकर उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त की गई। पटना की किसान अदालत में लेंगे भाग चांद। अमेरिका और भारत के बीच हुए ट्रेड डील के खिलाफ पटना में 9 अप्रैल को लगनेवाली किसान अदालत में कैमूर के लोग भाग लेंगे। इसकी तैयारी को ल...