गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता कुशीनगर के रामकोला की रहने वाली एक मां और उसकी 25 वर्षीय बेटी पर हुए क्रूर एसिड अटैक हुआ है। बेटी बुरी तरह झुलस गई। उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती होने के महज 20 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। मां की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम दिन-रात उसका इलाज कर रही है, लेकिन सांस लेने में तकलीफ के कारण उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।घटना शुक्रवार रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। रामकोला क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने मां-बेटी पर तेजाब डाल दिया। बेटी के शरीर का 75 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया था, जबकि मां के चेहरे, गर्दन और सीने पर 30 प्रतिशत तक गंभीर जख्म हो गए‌। तेजाब इतना खतरनाक था कि मां की गर्दन की नसों तक पहुंच गया।दोनों...