एससी व एसटी के पदस्थापन में भेदभाव : उपेंद्र
रांची, मई 25 -- रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति समन्वय समिति के राष्ट्रीय संयोजक उपेंद्र कुमार रजक ने सोमवार को झारखंड में पदाधिकारियों के हुए ट्रांसफर-पोस्टिंग पर विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एससी व एसटी पदाधिकारियों के पदस्थापन में भेदभाव कर रही है। किसी भी एससी और एसटी पदाधिकारियों का पदस्थापन फील्ड में नहीं किया गया है। इस प्रकार के भेदभाव से कर्मचारी व पदाधिकारी में निराशा का भाव है। उन्होंने सरकार से एससी व एसटी कर्मचारियों का भी पदस्थापन करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.