नई दिल्ली, फरवरी 12 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एससी/एसटी बस्तियों के सुधार योजना के तहत कई विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र पर चलते हुए सरकार ने इन बस्तियों के लिए करीब 85 करोड़ रुपये की 146 परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सिर्फ बड़ी-बड़ी इमारतों से नहीं बनती, बल्कि उन बस्तियों से बनती है जहां मेहनत करने वाले परिवार रहते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि 4.12 करोड़ रुपये की लागत वाली 9 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिनका आज लोकार्पण किया गया। इसके अलावा 38.63 करोड़ रुपये की लागत वाली 64 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनका कार्य जल्द शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.