धनबाद, मार्च 24 -- हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन, तेलीपाड़ा में सोमवार को झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति का 47वां महाधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, मंच संचालन केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल और जिला महासचिव शैलेन मंडल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने, शिक्षा और आर्थिक रूप से समाज को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। वहीं केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव भी कराए जाएंगे।परित किए गए कई प्रस्तावमहाधिवेशन में सर्वसम्मति से कई महत...