नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने अनुसूचित जाति (एससी) के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पारदर्शी और समय पर देने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रणाली, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और आधार से जुड़े बैंक खातों में भुगतान को मजबूत किया है। मंत्रालय ने बताया कि यह केंद्र प्रायोजित योजना राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के माध्यम से चलाई जाती है। इसका उद्देश्य 10वीं के बाद की पढ़ाई और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे पात्र एससी छात्रों को आर्थिक सहायता देना है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन राज्य सरकारों के निर्धारित छात्रवृत्ति पोर्टल या नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) के माध्यम से किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए वंचित छात्र-छात्राओं को मिलेगा अवसर मंत्रालय के अनुसार, क...