काशीपुर, मार्च 12 -- काशीपुर। एससी/एसटी शिक्षक एसोसिएशन शाखा काशीपुर ने विभिन्न मांगों को लेक गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ब्लॉक स्तर पर होने वाली समस्त बैठकों में संगठन के पदाधिकारियों को शामिल करने, विकासखंड स्तर पर शिकायत निवारण समिति की गठन करने की मांग की। कहा कि उपशिक्षा, खंड शिक्षा का सारा काम शिक्षक नेता के कहने पर किया जा रहा है। यहां हरिओम सिंह जिलाध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, राजू गौतम ब्लॉक मंत्री, इंद्रपाल ब्लॉक कोषाध्यक्ष, सुभाष चन्द्र जिला उपाध्यक्ष, चितरंजन मंडलीय सलाहकार, नीरज कुमार ब्लॉक संरक्षक, सुरेश सिंह, सूरजभान, हिमांशु, हरपाल सिंह, जानी सिंह, नंदराम, सुनील कुमार, महेश चंद्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...