एससी-एसटी रेलवे इम्पलाइज एसोसिएशन के किशन अध्यक्ष
प्रयागराज, अगस्त 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे इम्पलाइज एसोसिएशन की जोनल कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को जोनल कार्यालय परिसर में हुआ। चुनाव में किशन स्वरूप को जोनल अध्यक्ष और दिनेश कुमार को जोनल सचिव चुना गया।कैलाश मरसकोले को जोनल कार्यकारी अध्यक्ष, सौरभ सिंह को अतिरिक्त जोनल सचिव और त्रिदीव कुमार को जोनल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। चुनाव राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नामित अधिकारी नाथूराम सरसैया और सहायक चुनाव अधिकारी रामशंकर की देखरेख में हुआ। मतदान में प्रयागराज, आगरा और झांसी मंडल समेत प्रधान कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.