शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- उद्योग निदेशालय, उत्तर प्रदेश कानपुर द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कराया जाएगा। मेडिकल नर्सिंग, ब्यूटीशियन और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। योजना के तहत आवेदन करने वाले युवक-युवतियों का जूनियर हाईस्कूल उत्तीर्ण होना और उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। आवेदक के पास जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और बैंक में बचत खाता होना चाहिए। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।इच्छुक अभ्यर्थी msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में उपायुक्...