पूर्णिया, मार्च 26 -- धमदाहा, एक संवाददाता।एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की प्रगति को लेकर अनुमंडल कार्यालय धमदाहा में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की स्थिति पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में सामने आया कि अनुमंडल के 10 थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 48 मामलों में से केवल 16 मामलों में ही स्पष्ट चार्जशीट प्रतिवेदन भेजा गया है। वहीं 13 मामलों में अस्पष्ट प्रतिवेदन तथा 19 मामले अब भी लंबित हैं, जो जांच प्रक्रिया में सुस्ती को दर्शाता है। थाना वार समीक्षा में धमदाहा थाना में 12 मामलों में से 6 में स्पष्ट, एक में अस्पष्ट और 5 लंबित हैं। मीरगंज में 7 में से मात्र एक में स्पष्ट, 4 में अस्पष्ट और 2 लंबित हैं। बड़हारा कोठी में 11 में से एक स्प...