सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- सीतामढ़ी। पुनौरा पुलिस ने शनिवार देर रात एससी-एसटी मामले में फरार आरोपित को छापेमारी कर डुमरा क्षेत्र के मलिकाना गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मलिकाना गांव निवासी सतन यादव उर्फ सत्यनारायण यादव के पुत्र अनिल यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रमन राज ने बताया कि एससी-एसटी मामले में आरोपित अनिल यादव फरार चल रहा था। पुलिस को घर पर आने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मलिकाना गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित से आवश्यक पूछताछ करने के बाद रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...