सीवान, सितम्बर 24 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव से पुलिस ने बुधवार को एससी-एसटी मामले के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नामजद उसरी निवासी हरेंद्र कुमार महतो है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार हरेंद्र महतो एससी-एसटी का अभियुक्त था। घटना के बाद से जो कि फरार चल रहा था। उसको बुधवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इस मामले में नन्हक साव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...