हल्द्वानी, मई 20 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। उत्तराखंड में अनुसूचित जाति और जनजाति योजनाओं का करोड़ों रुपये का बजट लैप्स होने पर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एससी-एसटी विरोधी मानसिकता से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की लापरवाही ने सामाजिक न्याय की भावना को गहरी चोट पहुंचाई है। यह भी पढ़ें- एससी-एसटी बजट पर घिरी सरकार : आर्य बजट लैप्स का मामला बुधवार को प्रेस को जारी बयान में यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2026 को समाज कल्याण विभाग के तहत अनुसूचित जाति उप योजना (एससीएसपी) के करीब 51 करोड़ रुपये और अनुसूचित जनजाति उप योजना (टीएसपी) के लगभग तीन करोड़ रुपये का बजट लैप्स हो गया। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के विकास को रोकने की सुनियोजित लापरवाही है। ...