मधुबनी, अप्रैल 8 -- मधुबनी, शैलेंद्र कुमार। जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कल्याण विभाग की ओर से यह पहल की गई है, जिसके तहत छात्रों को नि:शुल्क आवासीय शिक्षा का लाभ मिलेगा। जिले में फिलहाल केवल एक विद्यालय डा. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय रामनगर में ही प्लस टू स्तर की पढ़ाई की व्यवस्था उपलब्ध है। यहां सत्र 2026-28 के लिए 11वीं कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो 27 अप्रैल तक चलेगी। विद्यालय में कुल 160 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें 40-40 सीटें कला, बॉयलोजी, गणित व वाणिज्य संकाय के लिए निर्धारित की गयी है। जिला कल्याण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है। उन्ह...