खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले की मानसी पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उस पर मानसी नगर पंचायत के चकहुसैनी निवासी एक शिक्षक ने मारपीट आदि के आरोप में मामला दर्ज कराया था। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना के बाद वह फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि फरार आरिपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...