सुपौल, मार्च 25 -- बलुआ बाजार। भीमपुर पुलिस ने मंगलवार को एससी-एसटी मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडे ने बताया कि बीते 8 अगस्त 2025 को ही बेलागंज वार्ड चार निवासी साजन कुमार सहनी पर एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन उसके बाद अभियुक्त फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार रात अभियुक्त को गिरफ्तार कर थानां लाया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...