एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक की मांग, राष्ट्रपति को भेजा 96वां ज्ञापन
औरैया, अगस्त 18 -- एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने और इसके तहत दर्ज फर्जी मुकदमों की जांच कराने की मांग को लेकर जन जागरण समिति औरैया ने मंगलवार को जिला मुख्यालय ककोर में डिप्टी कलेक्टर अरसला नाज को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति का दावा है कि इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित यह उसका 96वां ज्ञापन है। ज्ञापन में मांग की गई कि एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। एक्ट के तहत दर्ज कराए गए कथित फर्जी मुकदमों की जांच कराई जाए और गलत मुकदमा दर्ज कराकर सरकारी सहायता के रूप में प्राप्त धनराशि की वसूली की जाए। समिति के संयोजक महेश पांडे ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोकने के लिए जब तक आवश्यक संशोधन नहीं किया जाता, तब तक समिति प्रत्येक माह राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देती रहेगी। समिति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.