मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मामलों की समीक्षा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में हुई। इस क्रम में डीएम ने एक्ट में तहत दर्ज हत्या के मामले में आरोप गठन के बाद मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी देने का आदेश दिया। यह आदेश बोचहां थाना क्षेत्र से संबंधित हत्या के एक मामले की समीक्षा के बाद दिया गया। बोचहां के रामनरेश राम की हत्या के बाद उसके आश्रित पुत्र संजीव कुमार को नियमानुसार अनुकंपा पर नियुक्ति का प्रस्ताव विचाराधीन था। इस पर निर्णय देते हुए डीएम ने उसे परिचारी (विशिष्ट) के पद पर नियुक्त करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेश दिया। इसके अलावा उपस्थित सभी सदस्यों के साथ कई अन्य मामलों पर भी विचार-विमर्श किया। डीएम ने जिला स्थापना उपसमाहर्ता को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.