दरभंगा, फरवरी 12 -- सिंहवाड़ा। स्थानीय थाना की पुलिस ने मनिकौली पंचायत के सेरहा टोल में छापेमारी कर एससी एसटी एक्ट एवं एक्साइज एक्ट के आरोपी विमलेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी और पैगंबरपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने वारंटी कृष्ण कुमार भगत एवं मनिकौली में छापेमारी कर वारंटी डोरिक भगत को गिरफ्तार कर लिया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...