एससी-एसटी एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, सितम्बर 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी रॉकी कुमार है। मुफस्सिल थाना के पुअनि संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को उसे अदालत में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि यह मामला मारपीट एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित है। मामले में रॉकी कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। यह भी पढ़ें- Madhubani News: मारपीट मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.