जहानाबाद, मार्च 10 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बखतारी गांव से विक्की कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एससी- एसटी एक्ट के तहत आरोपी पर थाने में प्राथमिकी दर्ज था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह गांव आया हुआ है । सूचना मिलते ही ए एसआई बिनय कुमार के नेतृत्व में इसे सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...