शामली, मार्च 17 -- झिंझाना। नगर पंचायत झिंझाना में बुधवार को एससी/एसटी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। आयोग के सदस्य ने कहा कि किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी या समस्या हो, तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि का नगर पंचायत झिंझाना में पहुंचते ही फूल माला से स्वागत किया गया। इस मौके पर तहसीलदार ललिता चौधरी, विद्युत विभाग के एसडीओ जितेंद्र कुमार, अभियंता सुरजीत कुमार, टीजी2 प्रवीण कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में आयोग के सदस्यों ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से सुना। कर्मचारियों ने छुट्टियों और अन्य सुविधाओं से संबंधित मांग पत्र आयोग के ...