एससी-एसटी अनुश्रवण समिति की बैठक में 15 मामलों पर हुई समीक्षा
मधुबनी, जून 12 -- फुलपरास,एक संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय के एसडीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को अनुमंडल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अनुश्रवण समिति की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी अनीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुल 15 मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। पीड़ितों को मिलने वाली सहायता एवं मुआवजा राशि से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने समिति के सदस्यों से कहा कि उनके क्षेत्र में एससी-एसटी उत्पीड़न से जुड़ी कोई भी घटना सामने आने पर इसकी सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.