हाजीपुर, जून 27 -- समाहरणालय स्थित जिला कल्याण कार्यालय में शनिवार को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत पीड़ितों को देय मुआवजा राशि के स्वीकृति एवं भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। यह भी पढ़ें- एससी एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम में स्वीकृत मुआवजा राशि के भुगतान में तेजी लाने का निर्देशसमीक्षा की प्रक्रिया जिला पदाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी से अब तक स्वीकृत मामलों की संख्या,स्वीकृत राशि तथा भुगतान की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस पर जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कुल 220 मामलों म...