पाकुड़, जनवरी 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य एससी-एसटी वर्ग के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कानूनी संरक्षण एवं अत्याचार की स्थिति में उपलब्ध न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी देना था। कार्यक्रम में एसटी डिपार्टमेंट के स्टेट वाइस चेयरमैन डॉ़ संजय सेबेस्टियन मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अधिनियम की प्रमुख धाराओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कानून अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज को सामाजिक उत्पीड़न, भेदभाव एवं अत्याचार से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अन्याय की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.