नई दिल्ली, अगस्त 19 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप राय ने बुधवार को देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत को बार के लिए 'पिता समान' बताया। उन्होंने सीजेआई को भरोसा दिलाया कि नई चुनी गई कार्यकारणी उनके मार्गदर्शन में काम करेगी और 'बार और बेंच' के बीच बेहतर तालमेल पर ध्यान देगी।

सीजेआई की बधाई वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय ने यह तब की, जब सीजेआई सूर्यकांत ने उन्हें और एससीबीए की नई एग्जीक्यूटिव कमेटी को बधाई दी। सीजेआई के बधाई के जवाब में, वरिष्ठ अधिवक्ता राय ने कहा कि 'एससीबीए का नया नेतृत्व बार और बेंच के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पर सीजेआई ने भी एससीबीए के नए नेतृत्व को भरोसा दिलाया कि बार की उम्मीदों और जायज अपेक्षाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने...