एससीए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह
बुलंदशहर, सितम्बर 23 -- एससीए मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के निदेशक मयंक अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद-पट्टिकाएँ पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एनसीसी कैडेट्स के मार्च-पास्ट ने समारोह में अनुशासन का रंग भरा। समारोह में जतिन यादव को हेड बॉय और अंशिका यादव को हेड गर्ल चुना गया। विद्यालय के चारों सदनो चंद्रशेखर आज़ाद हाउस (कैप्टन निखिल), भगत सिंह हाउस (कैप्टन विवेक), लक्ष्मी बाई हाउस (कैप्टन जतिन यादव) एवं सुभाष चन्द्र बोस हाउस (कैप्टन नमन) के कैप्टन, वाइस कैप्टन व प्रीफेक्ट्स को भी जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इस दौरान अंजलि त्यागी, मोनिका राजपूत, नाईला सिद्दिकी, मोहित गर्ग, रंजीत सिंह सहित समस्त शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.