कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। एससीएसटी आयोग ने डीएम और पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर तलब किया है। तिवारीपुर जाजमऊ निवासी महिला विमला पासवान ने आरोप लगाया कि उनके पति मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। बीते वर्ष 27 जुलाई 2025 को वह घर से निकल गए। इस बीच नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित आश्रम में वह रहे। आरोप है कि 11 अगस्त को उनकी मौत हो गई लेकिन उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। इस मामले में उन्होंने मार्च 2026 को एससीएसटी आयोग में शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर सुनवाई करते हुए आयोग की ओर से डीएम और पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी जवाब मांगा है। मामले पर सुनवाई 29 जुलाई को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...