मुंगेर, जनवरी 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को प्रखंड के गंगटा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दुधपनिया गांव में जिलाधिकारी निखिल धनराज समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के सर्वांगीण विकास तथा विभिन्न विकासपरक योजनाओं से वंचित अर्हित लाभुकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से जनता दरबार लगाया और ग्रामीणों की समस्या की सुध ली। डीएम ने पात्र लाभुकों को योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं से लाभुकों को जोड़ने की प्रक्रिया में संबंधित विभागों के अधिकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के साथ उनके समस्या का हल करने का त्वरित निर्देश दिया। जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण जनता सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। दूधपनिय...