दरभंगा, जून 7 -- दरभंगा। श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण, बिठौली में शनिवार को एसवी हॉस्पिटल, लहेरियासराय के तत्वावधान में मल्टी-स्पेशलिटी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगा। इसमें हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. गौड़ी शंकर झा ने लगभग सौ मरीजों, महिला व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना गौतम ने 50, शल्य चिकित्सक डॉ. कुमार आकाश ने 50 व डॉ. मनीष कुमार ने 50 मरीजों की जांच की। ग्रामीण चिकित्सकों के लिए विशेष शैक्षणिक सत्र हुआ। इसमें डॉ. गौड़ी शंकर झा ने सड़क दुर्घटना के मरीजों की देखभाल व इमरजेंसी में ग्रामीण चिकित्सकों की भूमिका पर विस्तृत व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में अजय कुमार राय, दिलीप कुमार, संजय कुमार, डॉ. अशोक कुमार राय, मनोज कुमार, राधे यादव आदि थे। शिविर में मनोज, सुमन राय, आशुतोष कुमार, जितेंद्र पंडित, गजाली, रोशन, तुलसी सिस्टर, रोशन चौपाल, मनोहर...