पटना, दिसम्बर 14 -- दीघा थाने की पुलिस ने अटल पथ रोड नंबर 23 पर वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से 200 लीटर शराब बरामद की है। इस मामले में स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। दीघा थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार चालक जितेंद्र कुमार नौबतपुर थाने का रूसतमगंज निवासी है। पूछताछ के दौरान उसने शराब तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। बरामद शराब को जब्त कर तस्कर को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...