भभुआ, जनवरी 29 -- शिक्षा जगत को समर्पित सेवाओं के लिए पांच कर्मियों को किया गया सम्मानित भावनात्मक माहौल में शिक्षकों और कर्मचारियों ने साझा किए स्मरणीय अनुभव (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय में गुरुवार को सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा व संचालन उर्दू विभाग के डॉ. सैय्यद अशहद करीम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के छात्रों द्वारा प्रस्तुत ागीत से हुआ। सेवानिवृत्त कर्मियों प्रो. जगजीत सिंह, अवधेश कुमार, बदन पांडेय, बोधन प्रसाद एवं कृष्णा ठाकुर का पुष्पगुच्छ प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। सम्मान क्रम में कविता पाठ सत्येन्द्र कुमार ने किया, जबकि भावपूर्ण भाषण प्रदीप कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया। व...