भभुआ, जनवरी 29 -- नई शिक्षा नीति के मानकों के अनुरूप नहीं हुई शिक्षकों की बहाली, विद्यार्थियों में बढ़ी चिंता सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की उदासीनता से अटका है बहाली का मामला (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर अनुमंडल के एकमात्र मान्यता प्राप्त सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की भारी कमी है, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कॉलेज में वर्तमान में लगभग 70 विद्यार्थियों पर मात्र एक शिक्षक का अनुपात है, जबकि नई शिक्षा नीति के तहत 30 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक की अनिवार्यता तय की गई है। इस गंभीर असंतुलन का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, पाठ्यक्रम की समयबद्धता और शैक्षणिक गुणवत्ता पर पड़ रहा है। कॉलेज में नेशनलाइजेशन के आधार पर टीचिंग स्टाफ की कुल स्वीकृत संख्या 44 है, लेकिन वर्तमान में केवल 36 श...