भभुआ, मार्च 16 -- प्राचार्य, प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मियों ने इफ्तार पार्टी में की शिरकत प्रेम-सौहार्द का वातावरण समाज में बनाने के लिए हुआ कार्यक्रम भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में पहली बार रविवार की शाम इफ्तार पार्टी आयोजित हुई। प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम महाविद्यालय में पहली बार हुआ है। इसका आयोजन अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष शशिभूषण कुमार व पुस्तकालयाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने किया है। उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सैय्यद अशहद करीम, डॉ. नेयाज अहमद सिद्दीकी, मो. गुलाम पीर राइन, गुल्लू अली, दुमदुम पंचायत के मुखिया इस्लाम खान के अलावा प्राध्यापक, कर्मी व अन्य ने शिरकत की। डॉ. शशिभूषण कुमार ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किया। उन्हें फल, शरबत, पकव...