गिरडीह, मार्च 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्री दुर्गा माता शिशु विद्या मंदिर मोहनपुर प्रबंधन समिति के वरीय सदस्य बासुदेव राणा उर्फ कालो राणा के निधन पर सोमवार को स्कूल में दो मिनट की मौन रखकर शोक सभा की गई एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद उनके शोक में स्कूल में छुट्टी दे दी गई। शोक सभा में स्कूल के सचिव तुलो राणा ने उनके कार्यकाल के समय की गतिविधियों के बारे में बताया और उनके मार्गदर्शन की प्रशंसा की। ज्ञात हो कि मोहनपुर निवासी समाजसेवी बासुदेव राणा का शनिवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था और दाह संस्कार रविवार को किया गया। शोक सभा में प्रधानाध्यापक भास्कर मिश्र, वरीय सदस्य छोटेलाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, दीपक गोस्वामी, सुनील मंथन शर्मा, शिक्षक पूनम कुमार वर्मा, पवन सिन्हा, अरुण शर्मा, महेश पांडेय, रविशंकर शर्मा, टेरेसा मर...