सुल्तानपुर, नवम्बर 27 -- सुलतानपुर,संवाददाता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की 36वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता गुरुवार को सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानन्द नगर समारोहपूर्वक शुभारम्भ किया गया। समारोह के प्रारंभ में सरस्वती वन्दना के पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी जी ने अतिथ परिचय कराया। अतिथियों का अंगवस्त्र एवं श्रीफल प्रदान कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि 1952 में गोरखपुर में सरस्वती शिशु मन्दिर की स्थापना हुई। संस्कार विहीन व्यक्ति कितना भी बलशाली क्यों न हो वह राक्षस हो सकता है। मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ.सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि योगासन से हमें नियमित तथा संयमित जीवन जीने की प्रेरणा मिलेगी। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. वीके झा ने सर्वांगीण विकास म...