बिहारशरीफ, मई 6 -- मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी फोटो हिलसा01-हिलसा एसयू कॉलेज में बुधवार को धरना पर बैठे कर्मचारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। एसयू कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार से दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- शिक्षकेतर कर्मियों का दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरूधरना-प्रदर्शन पहले दिन धरना-प्रदर्शन कर मांगों को समर्थन में नारेबाजी की। मांगें पूरी नहीं नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। हड़ताल का असर प्रशासनिक कार्यों पर आंशिक रूप से देखा गया, जबकि आवश्यक सेवाएं सीमित रूप में जारी रहीं। संघ के मुख्य संरक्षक अरुण प्रसाद, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, सुरेंद्र प्रसाद, डॉ. राजीव कुमार नयन, शैलेश कुमार, जलें...