मिर्जापुर, जून 1 -- मिर्जापुर। एसयूवी से बरामद डेढ़ करोड़ रुपये के मामले में तीसरे दिन रविवार को भी आयकर विभाग की टीम जांच जारी है। अभी तक टीम की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं आई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं दोनों व्यवसायियों को नोटिस जारी कर दी गई है, लेकिन अभी तक रुपये के बारे में व्यवसायी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं। यह भी पढ़ें- डेढ़ करोड़ बरामदगी में देर रात में दोनों कारोबारियों को छोड़ाजांच के विवरण इनकम टैक्स अधिकारी ऐश्वर्या ने बताया कि एसयूवी से बरामद रुपये की जांच टीम कर रही है। जांच में एक से दो दिन और लग सकते हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। व्यवसायियों से रुपये के बारे में पूछताछ की जा रही है, लेकिन व्यवसायी अभी तक स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं। पैसे किस व्यवसाय के हैं और कहां ...