लखनऊ, मई 19 -- मुंशी पुलिया चौराहे के पास एसयूवी सवार दबंगों ने युवक को दौड़ाकर पीटा। उस पर बेल्ट, पत्थर और लात घूसों से हमला कर चोटिल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर गाजीपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। अमराईगांव निवासी मो. आरिफ के मुताबिक वह रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हरिहर मैरिज लॉन के सामने खड़े थे। आरोप है कि तभी अतुल यादव, अमन कौशल, पल्ला और आलोक अपने साथियों संग सफारी और बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो से पहुंचे। सभी ने मिलकर उनको लात घूसों, बेल्ट और पत्थरों से पीटा। यह भी पढ़ें- स्कूटी टकराने के विवाद में दबंगों ने युवक को पीटा गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में उसे गंभीर चोटें आई हैं। गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर जां...