बलिया, दिसम्बर 20 -- बलिया, संवाददाता। बैरिया पुलिस ने शुक्रवार की रात शराब लदी स्कार्पियो को पकड़ लिया, जबकि उस पर सवार तस्कर भागने में कामयाब हो गये। छानबीन के बाद पुलिस ने गाड़ी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बैरिया पुलिस रात में दोकटी थाना की सीमा पर रेगुलेटर के पास गश्त करते हुए गुजर रही थी। इसी बीच जवानों को एक चारपहिया आती हुई नजर आयी। अलर्ट हुए जवानों ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन को सेवादास की मठिया की ओर लेकर भागने लगा। कुछ दूर आगे जाने पर रास्ता नहीं था लिहाजा चालक ने गाड़ी को खेत में उतार दिया। खुद को पुलिस से घिरता देख वाहन का चालक और उसमें सवार तस्कर गाड़ी को खेत में छोड़कर फरार हो गये। पीछा करते हुए पहुंचे जवानों ने गाड़ी को कब्जे में लेकर तहकीकात की तो उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.