देहरादून, मार्च 21 -- पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त करने वाले एक कारोबारी से स्कॉर्पियो बेचने के नाम पर 16 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने लोन पर ली गई कार की लोन चुकाने की फर्जी एनओसी दिखाकर सौदा किया और रकम ऐंठने के बाद एनओसी देने से मुकर गए। एसएसपी के निर्देश पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रायपुर रोड स्थित शिवलोक कॉलोनी निवासी आशीष कुमार बढेरा की 4 व्हील ड्राइव कार बाजार नाम से पटेलनगर में फर्म है। पुलिस को दी गई तहरीर में आशीष ने बताया कि अमजद अली नाम के एक कार डीलर ने उन्हें स्कॉर्पियो बेचने का प्रस्ताव दिया और उन्हें किरतपुर (बिजनौर) बुलाया। वहां एक अन्य आरोपी आशीष के घर पर प्रशांत गुप्ता निवासी किरतपुर, बिजनौर से मुलाकात कराई गई। आरोपियों ने बताया कि...